शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

असमर्थ  : वि० [सं० न० त०] १. जो समर्य न हो। जिसमें सामर्थ्य या शक्ति न हो। अशक्त। जैसे—वृद्धावस्था के कारण वे बहुत असमर्थ हो गये है। २. जो किसी विशिष्ट कार्य को कर सकने के योग्य न हो। जैसे—हम यह झगड़ा निपटाने में असमर्थ है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमर्थता  : स्त्री० [सं० असमर्थ+तल्-टाप्] असमर्थ होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमर्थ-पद  : पुं० [कर्म० स०] वह पद या शब्द जो अभीष्ट अर्थ या भाव ठीक तरह से व्यक्त न कर सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमर्थ-समास  : पुं० [कर्म० स०] व्याकरण में, ऐसा समास जिसमें अन्यव संबंधी दोष हो। जैसे—अश्राद्धभोजी या असूर्यपश्या में ‘अ’ का समास इसलिए अन्वय दोष से युक्त है कि उसका वास्तविक संबंध क्रमात् ‘श्राद्ध’ या ‘सूर्य’ से नहीं बल्कि ‘भोजी’ और ‘पश्या’ के साथ है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ