शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अस्त्र  : पुं० [सं०√अस् (पेंकना)+ष्टन्] १. ऐसे हथियार जो शत्रु पर फेंके या फेंककर चलाये जाते है। (शस्त्र से भिन्न) जैसे—भाला, बाण, बम आदि। २. वह उपकरण जिससे कोंई चीज फेंकी जाए। जैसे—धनुष तोप, बन्दूक आदि। ३. वह हथियार जिससे शत्रु के चलाए हथियारों की रोक हो। जैसे—ढाल। ४. वह हथियार जो मंत्र द्वारा चलाया जाए। जैसे—जृंभास्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्र-कंटक  : पुं० [अपमि स०] बाण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्रकार  : पुं० [सं० अस्त्र√कृ (करना)+अण्] वह कारीगर जो अस्त्र या हथियार बनाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्रघला  : वि० [सं० अस्त्र+हिं० घालना-फेंकना] अस्त्र चलानेवाला। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्र-चिकित्सक  : पुं० [ष० त०] शल्यकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्र-चिकित्सा  : स्त्री० [तृ० त०] =शल्य चिकित्सा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्रजीवी (विन्)  : पुं० [सं० अस्त्र√जीव्(जीना)+णिनि] वह जिसकी जीविका अस्त्र से चलती हो। जैसे—अस्त्रकार, सैनिक आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्रधारी (रिन्)  : पुं० [सं० अस्त्र√धृ (धारण करना)+णिनि] अस्त्र धारण करनेवाला, अर्थात् सैनिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्र-बंध  : पुं० [तृ०त०] अस्त्रों की अविराम या निरंतर वर्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्र-लाघव  : पुं० [स० त०] अच्छी तरह अस्त्र चलाने का कौशल या योग्यता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्र-विद्या  : स्त्री० [ष० त०] १. अच्छी तरह अस्त्र चलाने की विद्या या कला। २. वह शास्त्र जिसमें अस्त्रों के प्रयोग आदि का विवेचन होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्र-वेद  : पुं० [ष० त०] धनुर्वेद, जिसमें अस्त्र बनाने और चलाने की विद्या का विवेचन होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्र-शस्त्र  : पुं० [द्व० स०] अस्त्र और शस्त्र दोनों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्र-शाला  : स्त्री० [ष० त०] १. वह स्थान जहाँ अस्त्र रखे जाए। अस्त्रगार। २. वह स्थान जहाँ अस्त्र बनते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्र-शिक्षा  : स्त्री० [ष० त०] अस्त्र आदि चलाने या उनका प्रयोग करने की शिक्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्रगार  : पुं० [अस्त्र-आगार, ष० त०] अस्त्र रखने का स्थान। अस्त्रशाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्री (स्त्रिन्)  : पुं० [सं० अस्त्र+इनि] =अस्त्रधारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्रीक  : वि० [सं० न० ब० कप्] (पुरुष) जिसकी स्त्र न हो। स्त्री से रहित। बिना स्त्री का। जैसे—कुँआरा या रँडुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्रीकरण  : पुं० [सं० अस्त्र+च्वि, ईत्व√कृ (करना)+ल्युट्-अन] [वि० अस्त्रीकृत] किसी देश की सेना तथा नागरिकों को किसी भावी युद्ध के लिए अस्त्र-शस्त्रों से सज्जित करने की क्रिया या भाव। (मिलिटराइ ज़ेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्त्रोत्र  : पुं० =स्तोत्र।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ