शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अस्थि  : स्त्री० [सं० √अस् (फेंकना)+क्थिन्] रीढ़वाले जीवों के शरीर के वे विशिष्ट कड़े अंश जो सम्मिलित रूप से कंकाल या ढाँचा खड़ा करते हैं। हड्डी। (बोन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-कुंड  : पुं० [ष० त०] पुराणों के अनुसार एक नरक का नाम जो हड्डियों से भरा हुआ है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थिज  : वि० [सं० अस्थि√जन् (पैदा होना)+ड] अस्थियों या हड्डियों से निकलने या बननेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थिति  : स्त्री० [सं० न० त०] १. स्थिति या ठहराव का अभाव। २. अस्थिरता। ३. चंचलता। स्त्री० =स्थिति।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-तुंड  : पुं० [ब० स०] चिड़िया। पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-तेज (स्)  : पुं० [ष० त०] हड्डियों के अंदर का गूदा। मज्जा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-तैल  : पुं० [ष० त०] एक प्रकार का बदबूदार तेल जो हड्डियों को उबाल कर तैयार किया जाता है। (बोन-ऑयल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-धन्वा (न्वन्)  : पुं० [ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-पंजर  : पुं० [ष० त०] शरीर की हड्डियों का ढाँचा। कंकाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-प्रक्षेप  : पुं० [ष० त०] =अस्थि-प्रवाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-प्रवाह  : पुं० [ष० त०] किसी मृत व्यक्ति का शव जलाने पर उसकी बची हुई अस्थियाँ किसी पवित्र नदी या जलाशय में डालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-भंग  : पुं० [ष० त०] अस्थि या हड्डी टूटना। (फ़ैक्चर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थिभक्ष  : वि० [सं० अस्थि√भक्ष् (खाना)+अण्] हड्डी खानेवाला। पुं० कुत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थिभुक (ज्)  : पुं० [अस्थि√भुज् (खाना)+क्विप्] कुत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-भेद  : पुं० [ष० त०] दे०=अस्थिभंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-मज्जा  : स्त्री [ष० त०] १. हड्डियों के अंदर रहनेवाली मज्जा। २. वज्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थिमाली (लिन्)  : पुं० [अस्थि-माला, ष० त०+इनि] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थिर  : वि० [सं० न० त०] १. जिसमें स्थिरता न हो। जो स्थिर न हो। गतिमान या चंचल। २. किसी एक या निश्चित स्थान या सिद्धांत पर न टिकनेवाला। वि० =स्थिर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थिरता  : स्त्री० [सं० अस्थिर+तल्—टाप्] अस्थिर होने की अवस्था या भाव। (अन्स्टैबिलिटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-विग्रह  : वि० [ब० स०] बहुत दुबला। पुं० शिव का भृंगी नामक गण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-शेष  : वि० [ब० स०] जिसके शरीर में केवल हड्डियाँ रह गई हों। मांस या रक्त समाप्तप्राय हो। कंकाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-संचय  : पुं० [ष० त०] शव के जल चुकने पर बची-खुची हड्डियों को चुनने तथा उनको संग्रहीत करने का एक कृत्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-संभव  : पूं० [ब० स०] १. मज्जा। २. बज्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थि-समर्पण  : पुं० =अस्थि-प्रवाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्थिर-सार  : पुं० [ष० त०] मज्जा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ