शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अहद  : पुं० [अ०] १. पक्का निश्चय। दृढ़ संकल्प। प्रतिज्ञा। मुहावरा—अहद टूटना=प्रतिज्ञा भंग होना। अहद तोड़ना-(क) प्रतिज्ञा भंग करना। (ख) वादा पूरा न करना। २. इरादा। विचार। ३. किसी के भोग, राज्य या शासन का काल। जैसे—अकबर के अहद में कई अकाल पड़े थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहददार  : पुं० [फा०] मुसलमानी शासन काल में वह अधिकारी जिसे कर उगाहने का ठीका मिलता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहदनामा  : पुं० [फा०] १. इकरारनामा। प्रतिज्ञापत्र। २. संधिपत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहदी  : वि० [अ०] बहुत बड़ा आलसी और कोई काम न करनेवाला। पुं० [अ०] १. अकबर के समय के वे सिपाही जिन्हें साधारणयतः कुछ काम नही करना पड़ता था पर जो विकट अवसरों पर वीरता दिखाते थे। २. दूत या सिपाही। उदाहरण—घेरघौ आइ कुटुम-लसकर, जन अहदी पठयौ।—सूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अहदीखाना  : पुं० [फा०] अहदियों के रहने का स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ