शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आँतिक  : वि० [सं० अंत+ठक्-इक] [भाव० अंतिकता, आँतिक्य] जो किसी के अंत में या समाप्ति पर हो तथा उसकी पूर्णता विस्तार या वृद्धि की सीमा का सूचक हो। (टरमिनल) जैसे—आंतिक कर आंतिक परीक्षा आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आंतिक-हेतु  : पुं० [सं० कर्म०स०] यह दार्शनिक सिद्धांत कि सृष्टि की रचना एक विशिष्ट उद्देश्य से और पूरी योजना के अनुसार हुई है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आंतिका  : स्त्री० [सं० अन्तिका+अण्-टाप्] बड़ी बहन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आंतिक्य  : पुं० [हिं० आंतिक+ण्यत्] आंतिक होने की अवस्था, गुण या भाव। आँतिकता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ