शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आँध  : स्त्री० [सं० अन्ध] १. अँधेरा। २. रतौधी। वि० -अंधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँधना  : अ० [हिं० आँधी] अकस्मात् तथा वेग से आक्रमण या धावा करना। आँधी की तरह किसी पर टूट पड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँधर, आँधरा  : वि० [सं० अन्ध] [स्त्री० आँधरी] अंधा। नेत्रहीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आंधसिक  : पुं० [सं० अन्धस्+ठक्-इक] रसोइया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँधारंभ  : पुं० [सं० अन्ध-अधंकार, अंधेर+आरम्भ] बिना समझे-बूझे कोई कार्य करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँधी  : स्त्री० [सं० अन्ध-अँधेरा] १. हवा का वह वेगपूर्ण रूप जो धूल मिट्टी आदि से युक्त होता है तथा जिसके चारों ओर प्रायः अंधकार सा छा जाता है। अंधड़। (विंड-स्टार्म)। मुहावरा—आँधी उठना=आंदोलन करना या हलचल मचाना। आँधी होना—बहुत तेज चलना। आँदी के आम-(क) बिना परिश्रम किये मुफ्त में या सस्ते में मिली हुई कोई वस्तु।(ख) जिसका अस्तित्व कुछ ही दिनों तक हो। २. वह जिसमें आँधी जैसा तेजी हो। बहुत ही जल्दी में या आवेश में काम करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आंधै  : स्त्री०=आँधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आंध्य  : पुं० [सं० अन्ध+ण्यत्] १. अंधे होने की अवस्था या भाव। अंधापन। २. अंधकार। अँधेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आंध्र  : पुं० [सं० आ√अन्ध् (अंधा होना)+रन्] १. स्वतंत्र भारत का एक राज्य जो दक्षिण भारत में स्थित है तथा जहाँ तेलगू भाषा बोली जाती है। २. उक्त प्रदेश का निवासी। ३. दक्षिण भारत की एक प्राचीन जाति, जो बाद में आर्यों से मिल गई थी। वि० उक्त देश में होने या उससे संबंध रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ