शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आंवष्ठ  : वि० [सं० अम्बष्ठ+अण्] अंबष्ठ देश में होने या उनसे संबंध रखनेवाला। पुं० अंबष्ठ देश का निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँव  : पुं० [सं० आम्र या आमय, मरा० आव, आँव, सिं० अमु० का० ओम] १. अधपके या कच्चे अन्न या फल के पेट में न पचे होने की स्थिति अथवा उक्त के फलस्वरूप होनेवाला रोग जिसमें पेट में ऐंठन और पीड़ा होती है तथा थोड़ा-थोड़ा करके लसीला मल निकलता है। २. उक्त रोग में पेट से निकलनेवाला लसीला मल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँवठ  : पुं० [सं० ओष्ठ, हिं० ओठ] १. किनारा। तट। २. किसी चीज की कुछ ऊँची उठी हुई बाढ़। ३. कपड़े आदि का किनारा या हाशिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँवड़ना  : अ०=उमड़ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँवड़ा  : वि० [सं० अव-गर्त्त] गहरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँवन  : पुं० [सं० आनन-मुँह] १. पहिए में लोहे की वह सामी जिसके अंदर से धुरी जाती है। २. लोहारों का वह औजार जिससे वे लोहे में छेद बड़ा करते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँवरा  : पुं०=आँवला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँवल  : पुं० [सं० उल्वम्-जरायु] वह झिल्ली जिसमें गर्भ में बच्चे लिपटे रहते हैं। खेड़ी। जेरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँवलगट्टा  : पुं० [हिं० आँवला+गट्टा या गाँठ] आँवले का सूखा हुआ फल। सूखा आँवला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँवल-नाल  : स्त्री०=आँवला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँवला  : पुं० [सं० आमलक, प्रा० आमलग, बँ० आम्ला, गु० आंवला, सि० आंविशे, का ओम (म्) मरा० अवला] १. इमली की तरह की छोटी पत्तियोंवाला वृक्ष जिसमें गोल छोटे फल लगते है। २. उक्त फल जो स्वाद में खट्टे और खाने तथा दवा के काम आते है। ३. कुश्ती का एक दाँव या पेंच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँवलापत्ती  : स्त्री० [बिं० आँवला+पत्ती] सिलाई का एक प्रकार जिसमें सीयन के दोनों ओर पत्ती जैसे तिरछे टाँके लगते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँवलासार गंधक  : स्त्री० [हिं० आँवला+सं० सारगंधक] साफ की हुई गंधक जो औषध आदि के काम में आती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँवाँ  : पुं० [सं० आपाक] विशेष प्रकार से बनाया हुआ वह गड्ढा जिसमें मिट्टी की कच्ची ईटें बरतन आदि पकाते जाते है। मुहावरा—आँवा बिगड़ना=किसी वर्ग या विषय की सभी बातें खराब हो जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ