शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आखेट  : पुं० [सं० आ√खिट (भय)+घञ्] [कर्त्ता आखेटक] पशुपक्षियों को पकड़ने अथवा मारने के उद्देश्य से उनका पीछा करना। मृगया। शिकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आखेटक  : पुं० [सं० आखेट+कन्] १. आखेट। शिकार। २. [आ√खिट्+ण्वुल्-अक] आखेट या शिकार करनेवाला। अहेरी। शिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आखेटिक  : वि० [सं० आखेट+ठक्-इक] १. (पशु या व्यक्ति) जो शिकार करने में दक्ष हो। २. भयंकर। भीषण। पुं० १. निपुण या सिद्धहस्त शिकारी। २. शिकारी कुत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आखेटी (टिन्)  : वि० [सं० आखेट+इनि] [स्त्री० आखेटिनी]-आखेटक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ