शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आगर  : पुं० [सं० आकर-खान] [स्त्री०आगरी] १. खान। २. वह जिसमें गुण या विशेषता बहुत अधिक मात्रा में हो। भंडार। उदाहरण—एहन सुंदरि गुन क आगरि।—विद्यापति। ३. रहने की जगह। जैसे—घर झोपड़ी मकान आदि। ४. कोष। खजाना। ५.व ह गड्डा जिसमें खार पानी भरकर नमक जमाया जाता है। वि० [सं० आकर-श्रेष्ठ] १. उत्तम। श्रेष्ठ। २. कुशल। दक्ष। ३. चतुर। होशियार। अव्य०१. बहुत अधिक। २. बहुत बढ़कर या आगे। ३. आगे सामने। स्त्री० अगरी (अर्गल)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आगरा  : वि० [हिं० आगे] [स्त्री० आगरी] १. किसी की तुलना में बहुत अधिक आगे बढ़ा हुआ। बढ़-चढ़ा। उदाहरण—सील सिंगार गुन सबनितें आगरी।—हितहरिवंश। २. बहुत। अधिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आगरी  : पुं० [सं० आकर] १. खान में काम करनेवाला मजदूर। २. वह नमक बनाने का काम करता हो। नोनिया। लोनिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ