शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आचमन  : पुं० [सं० आ√चम् (पान)+ल्युट्-अन] [वि० आचमनीय भू० कृ० आचमित] १. जल पीना। पान करना। २. हिन्दुओं में धार्मिक कृत्य आरम्भ करने के समय दाहिने हाथ की हथेली में थोड़ा जल लेकर मंत्र पढ़ते हुए उसे पीना। ३. नेत्र-बाला नामक ओषधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचमनक  : पुं० [सं० आचमन+कन्] १. वह जल जो आचमन के लिए हाथ में लिया जाता है। २. [ब० स०] उगालदान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचमनी  : स्त्री० [सं० आचमन+ङीष्] कलछी के आकार का बहुत छोटा चम्मच जिससे आचमन करते तथा चरणामृत आदि देते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचमनीय  : वि० [सं० आ√चम्+अनीयर्] आचमन के योग्य (जल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ