शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आज्य  : पुं० [सं० आ√अंज् (दीप्ति)+क्यप्] १. वह घी जिससे आहुति दी जाए। २. दूध या तेल, जो घी के स्थान पर आहुति में दिया जाए। ३. यज्ञ में दी जानेवाली हवि। ४. प्रातः कालीन यज्ञ का एक स्त्रोत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आज्यपा  : पुं० [सं० आज्य√पा (पीना)+क्विप्] सात प्रकार के पितरों में से एक जो पुलस्त्य के पुत्र वैश्यों के पितर हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आज्य-भाग  : पुं० [सं० ष० त०] यज्ञ में अग्नि और सोमदेव को दी जाने वाली घृत की दो आहुतियाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आज्य-भुक्  : पुं० [सं० आज्य√भुज् (खाना)+क्विप्] १. अग्नि। २. देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आज्य-स्थाली  : स्त्री० [सं० ष० त०] वह यज्ञ पात्र जिसमें हवन के लिए घी रखा जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ