शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आबंध  : पुं० [सं० आ√बन्ध् (बाँधना)+घञ्] [वि० आबंधक] १. वह जिससे बाँधा जाए। बंधन। २. गाँठ। ३. प्रेम। स्नेह। ४. कोई बात निश्चित या पक्की करना। ५. कर, राजस्व आदि नियत या स्थिर करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबंधक-अधिकारी (रिन्)  : पुं० [सं० आ√बन्ध्+ण्वुल्-अक, आबंधक-अधिकारी, कर्म० स०] वह राजकीय अधिकारी जो भूमि का कर या राजस्व निश्चित करता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आबंधन  : पुं० [आ०√बन्ध्+ल्युट्-अन] १. अच्छी तरह से बाँधने की क्रिया या भाव। २. दे० ‘आबंध’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ