शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आलिंग  : पुं० [सं० आ√लिंग (चित्रित करना)+घञ्] १. आलिंगन। २. पखावज की तरह का एक प्रकार का बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलिंगन  : पुं० [सं० आ√लिंग+ल्युट्-अन] [वि० आलिंगित, आलिंगी, आलिग्य] प्रेमपूर्वक किसी को गले या छाती से लगाने की क्रिया या भाव। परिरंभण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलिंगना  : स० [सं० आलिंगन] आंलिगन करना। गले लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलिंगित  : भू० क० [आ√लिंग्+क्त] प्रेमपूर्वक गले या छाती से लगाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलिंगी (गिन्)  : पुं० [सं० आलिंग+इनि] [स्त्री० आलिंगिनी] वह जो किसी को गले या छाती से लगावे। आलिंगन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलिंग्य  : वि० [सं० आ√लिग्+ण्यत्] १. गले या छाती से लगाये जाने के योग्य। २. लाक्षणिक अर्थ में स्वीकार किये जाने के योग्य। पुं० एक प्रकार का मृदंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ