शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आलू  : पुं० [सं० आ√लू (काटना)+क्विप्] एक प्रसिद्ध छोटा कंद जिसकी तरकारी बनती है। (पोटैटो) स्त्री० [सं० आलु] झारी या लिटिया नाम का छोटा जल-पात्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलूचा  : पुं० [फा० आलूचा] १. एक प्रकार का वृक्ष जिसके फल खाये जाते है। २. उक्त वृक्ष का छोटा, गोल, रसीला फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलूदम  : पुं० [हिं० आलू+फा०दम] दम लेकर या भाप की सहायता से कुछ विशिष्ट प्रकार से पकाया हुआ साबूत आलू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलूदा  : वि० [फा० आलूदः] १. सना हुआ। २. अच्छी तरह सजा हुआ। उदाहरण—आलूदा ठाकुर अल्ल।—प्रिथीराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलूबालू  : पुं० [देश] आलूचे की जाति का एक पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलूबुखारा  : पुं० [फा०] सुखाया हुआ आलूचा नामक फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ