शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आलोच  : पुं० [सं० आ-लुञ्चन] वे दाने जो खेत काटने के समय जमीन पर गिर जाते हैं। शीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलोचक  : पुं० [सं० आ√लोच् (देखना)+णिच्+ण्वुल्-अक] [स्त्री० आलोचिका] १. देखनेवाला। २. गुण-दोष आदि की आलोचना या विवेचना करनेवाला। ३. समीक्षक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलोचण  : पुं० =आलोच। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलोचन  : पुं० [सं० आ√लोच्+णिच्+ल्युट्-अन] [वि० आलोच्य, भू० कृ० आलोचित] १. दर्शन करना। देखना। २. किसी चीज के गुण, दोष आदि की जाँच, परख या विवेचन। ३. जैनों के अनुसार अपने किये हुए पापों का विवेचन और प्रकाशन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलोचना  : स्त्री० [सं० आ√लोच्+णिच्+युच्-अन-टाप्] [वि० आलोचित] १. किसी कृति या रचना के गुण-दोषों का निरूपण या विवेचन करना। २. इस प्रकार किया हुआ विवेचन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलोचनीय  : वि० [सं० आ√लोच्+अनीयर] =आलोच्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलोचित  : भू० कृ० [सं० आ√लोच्+क्त] जिसकी आलोचना हुई हो या की गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलोच्य  : वि० [सं० आ√लोच्+ण्यत्] जिसकी आलोचना की जा सकती हो या की जाने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ