शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आवरण  : पुं० [सं० आ√वृ+ल्युट-अन] १. कोई चीज आड़ में करने या छिपाने के लिए उसके ऊपर रखी या सामने खड़ी की जानेवाली कोई दूसरी चीज। परदा। २. ढकना। ढक्कन। ३. वह कपड़ा जिसमें कोई चीज लपेटी जाए। बेठन। ४. घेरा। ५. आघात या वार रोकने वाली कोई चीज। जैसे—ढाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आवरण-पत्र  : पुं० [ष० त०] =आवरण-पृष्ठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आवरण-पृष्ठ  : पुं० [ष० त०] पुस्तक के ऊपर जिल्द के कागज जो उसकी रक्षा के लिए लगा रहता है तथा जिसपर उस ग्रंथ तथा उसके ग्रंथकार,प्रकाशक आदि के नाम छपें रहते हैं। (कवर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ