शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आवस  : स्त्री० दे० ‘ओस’।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आवसति  : स्त्री० [सं० प्रा०स०] १. रात के समय विश्राम करने का स्थान। बसेरा। २. रात्रि। रात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आवसथ  : पुं० [सं० आ√बस्(बसना)+अथच्] १. रहने क जगह। निवास स्थान। २. आबादी। बस्ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आवसथ्य  : वि० [सं० अवसथ+ञ्य] घर का। गृह-संबंधी। स्त्री० भोजन पकाने आदि के काम आनेवाली अग्नि जो पंचाग्नियों में से एक है। लौकिकाग्नि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आवसानिक  : वि० [सं० अवसान+ठक्-इक] १. अवसान से संबंध रखने या अंत में होनेवाला। २. जो किसी रेखा, विस्तार आदि के अंत में पड़कर उसकी समाप्ति सूचित करता हो। (टर्मिनल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आवसानिक-कर  : पुं० [सं० कर्म० स०] वह कर जो किसी यात्रा की समाप्ति के स्थान पर वहां पहुँचनेवालों से लिया जाता है। (टर्मिनल टैक्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आवस्थिक  : वि० [सं० अवस्था+ठञ्-इक] किसी अवस्था या स्थिति के अनुकूल या अनुरूप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ