शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आवेश  : पुं० [सं० आ√विश्(घुसना)+घञ्] [भू०कृ०आविष्ट] १. पैठ। प्रवेश। २. व्याप्ति। संचार। ३. मन में कोई उग्र मनोविकार उत्पन्न होने पर उसके फलस्वरूप होनेवाली वह स्थिति जिसमें मनुष्य बिना आगा-पीछा सोचे कुछ कर या कह चलता है। जोश। झोंक। ४. भूत-प्रेत आदि की बाधा जिसमें मनुष्य सुध-बुध भूलकर अंड-बंड बातें बकने और उसके-सीधे काम करने लगता है। ५. मिरगी नामक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आवेशन  : पुं० [सं० आ√विश्+ल्युट्-अन] १. प्रविष्ट होना। घुसना या पैठना। २. आवेश में होना। ३. पकड़ना। ४. बैठने या रहने का स्थान। ५. सूर्य या चंद्रमा का परिवेश या मंडल। ६. शिल्पशाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आवेशिक  : वि० [सं० आवेश+ठञ्-इक] १. आवेश संबंधी। २. अंदर छिपा या दबा हुआ। ३. असाधारण। पुं० १. अतिथि। अभ्यागत। २. आतिथ्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ