शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आस्थान  : पुं० [सं० आ√स्था+ल्युट्]१. स्थान। जगह। २. बैठने का स्थान। बैठक। ३. दरबार। सभा। ४. दे० ‘आस्थान मंडप’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आस्थान-मंडप  : पुं० [ष० त०] १. प्राचीन भारत में, राजकुमार का वह भवन जिसमें राजा के सामने लोग उपस्थित होकर निवेदन करते थे। दरबार आम। २. दे० ‘आस्थानिका’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आस्थानिका  : स्त्री० [सं० ] बैठने का कोई विशेष स्थान। (सीट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आस्थानी  : स्त्री० [सं० आ√स्था+ल्युट्-अन-ङीष्] १. किसी भवन का वह अंश या भाग जिसमें लोग कोई महत्त्व की बात सुनने के लिए एकत्र हों। (आँडिटोरियम)।२. दे० ‘आस्थान मंडप’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ