शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आहर  : पुं० [सं० अहः] १. काल। वक्त। समय। २. दिन। दिवस। पुं० [सं० आहव] [स्त्री० अल्पा० आहरी] १. छोटा तालाब। २. युद्ध। पुं० =आहार।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आहरण  : पुं० [सं० आ√हृ+ल्युट्] [वि० आहरणीय, आहृत, कर्तृ० आहर्ता] कुछ चुराकर या छीनकर कहीं ले जाना। पुं० =आभरण (गहना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आहरणीय  : वि० [सं० आ√ह्र+अनीयर] जिसे हरण किया जा सके। चुराये, छीने या हरे जाने के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आहरन  : पुं० [सं० आहनन] लोहारों, सुनारों आदि की निहाई। अहरन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आहरी  : स्त्री० [हिं० आहार का स्त्री अल्पा०] १. पशुओं के पानी पीने के लिए बना हुआ छोटा हौज। २. थाला। (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आहर्ता  : वि० [सं० आ√हृ+तृच्] १. आहरण करने (चुराने या छीनने) वाला। २. अनुष्ठान करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ