शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

इकता  : स्त्री० =एकता।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इकताई  : स्त्री० [सं० एकता] १. एकता। २. एकांत-प्रियता।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इकतान  : वि० [हिं० एक+तान] १. एक-सा। एक-रस। २. शांत और स्थिर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इकतार  : वि० [हि०+तार] एक-रस। एक समान। उदाहरण—हरिके केसन सों सटी लसतर इकतार।—व्यास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इकतारा  : पुं० [हिं० एक+तार] [स्त्री० अल्पा० इकतारी] १. सितार की तरह का एक बाजा जिसमें एक ही तार रहता है। २. हाथ से बुना जानेवाला एक प्रकार का कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इकताला  : पुं० [हिं० एक+ताल] संगीत में एक प्रकार का ताल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ