शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

इतिहास  : पुं० [सं०इतिह, द्व० स० इतिहास, इतिह√आम्(बैठना)+घञ्] १. किसी व्यक्ति, समाज या देश की महत्त्वपूर्ण, विशिष्ट या सार्वजनिक क्षेत्र की घटनाओं, तथ्यों आदि का काल-क्रम से लिखा हुआ विवरण। २. किसी वस्तु या विषय की उत्पत्ति, विकास आदि का काल-क्रम के अनुसार होनेवाला विवेचन। (हिस्टरी, उक्त दोनों अर्थों के लिए)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इतिहासकार  : पुं० =इतिहासज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इतिहासज्ञ  : पुं० [सं०इतिहास√ज्ञा(जानना)+क] वह जो इतिहास का अच्छा ज्ञाता हो। इतिहास-वेत्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ