शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ऐंच  : वि० [हिं० ऐंचना] ऐंचने या खींचने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐंचना  : स० [हिं० खींचना] १. जोर से या बलपूर्वक कोई चीज अपनी ओर खींचना या लाना। २. लाक्षणिक अर्थ में, किसी का ऋण या जिम्मेदारी अपने ऊपर लेना। ३. भूसी अलग करने के लिए अनाज फटकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐंचा-ताना  : वि० [हिं० ऐंचना+तानना] (व्यक्ति) जिसकी आँख की पुतली का रूख तो एक ओर होता हो, परंतु जो देखता किसी दूसरी ओर हो। भेंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐंचातानी  : स्त्री० खींच-तान (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐंची  : स्त्री० [हिं० ऐंचना] चंडू या मदक पीने की नली। बंबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐंचीला  : वि० [हिं० ऐंच+इला (प्रत्यय)] जो खींचा या ताना जा सकता हो। लचीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ