शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ऐंड़  : पुं० [हिं० ऐंठ] १. ऐंड़ने की क्रिया या भाव। २. घमंड। शेखी। ३. पानी की भवँर। वि० निकम्मा या व्यर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐंड़दार  : वि० [हिं० ऐंड़+फा० दार] १. ऐंठ या अकड़ दिखलानेवाला। २. छैला। बाँका। ३. घुमावदार। ४. तिरछा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐंड़ना  : अ० [हिं० ऐंठना] १. ऐंठना। बल खाना। २. ऐंठ दिखलाना। इतराना। ३. अँगड़ाई लेना। स० उमेठना या घुमाना। बल देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐंड़-बैंड़  : वि०=अंड-बंड।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐंड़ा  : वि० [हिं० ऐंड़ना] [स्त्री० ऐंड़ी] १. अकड़ा या ऐंठा हुआ। मुहावरा—अंग ऐंड़ा करना=ऐंठ दिखलाना। २. टेढ़ा या तिरछा। ३. घमंड करनेवाला। पुं० [?] १. बटखरा। २. सेंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐंड़ाना  : अ० [हिं० ऐंड़ना] १. अकड़ दिखलाना। इतराना। २. अंगड़ाई लेना। अँगड़ाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐंड़ा-बैंड़ा  : वि० [सं० अकांड-विकांड] १. बेढंगे या विकृत आकारवाला। २. टेढ़ा-तिरछा। ३. अंड-बंड। ऊट-पटाँग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ