शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ऐत  : वि०=इतना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐतरेय  : पुं० [सं० इतरा+ढक्-एय] १. ऋग्वेद का एक ब्राह्मण ग्रंथ। २. एक आरण्यक ग्रंथ ७ जिसमें वानप्रस्थों के लिए नियम आदि लिखे हुए हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐतरेयी (यिन्)  : वि० [सं० ऐतरेय+इनि] ऐतरेय ब्राह्मण का अध्ययन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐतिहासिक  : वि० [सं० इतिहास+ठक्-इक] १. इतिहास संबधी। जैसे—ऐतिहासिक दृष्टिकोण। २. (घटना या व्यक्ति) जिसका वर्णन इतिहास में हुआ हो। (हिस्टारिकल) पुं०=इतिहासज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐतिह्य  : वि० [सं० इतिह+ञ्य] १. जो परंपरा से चला आ रहा है। २. जिसे बहुत दिनों से सुनते चले आ रहे हों। अनुश्रुत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ऐतिह्य-प्रमाण  : पुं० [सं० कर्म० स०] ऐसा प्रमाण जो इसी आधार पर प्रामाणिक माना जाता हो कि वह लोक में बहुत दिनों से अनुश्रुति के रूप में इसी प्रकार चला आ रहा है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ