शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

कमान  : स्त्री० [फा०] १. धनुष। मुहा०—(किसी की) कमान चढ़ना=(क) यथेष्ट उन्नति, प्रभुत्व आदि का समय होना। (ख) त्यौरी में बल पड़ना। आँखें चढ़ाना। (क्रोध-सूचक) २. इंद्र-धनुष। ३. मेहराब। ४. बंदूक। ५. तोप। ६. मालखंभ की एक कसरत। ७. कालीन बुनने वालों का एक औजार। ८. ज्योतिषियों का एक यंत्र जिससे तारों की बीच की पारस्परिक दूरी नापी जाती है। स्त्री० [अ० कमांड] १. आदेश। हुकुम। २. सैनिक सेवाओं से संबंध रखनेवाली आज्ञा या आदेश। ३. सैनिक कर्त्तव्य और सेना। जैसे—सैनिकों का कमान पर जाना। मुहा०—कमान बोलना=सैनिकों को नौकरी या लड़ाई पर जाने की आज्ञा देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कमानगर  : पुं० [भाव० कमानगरी]=कमंगर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कमानचा  : पुं० [फा०] १. छोटी कमान। २. सारंगी आदि बजाने की कमानी। ३. रूई धुनने की धुनकी। ४. मेहराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कमानदार  : पुं० [अं० कमांड+फा० दार] सौनिक अधिकारी। फौजी अफसर। वि०=मेहराबदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कमाना  : सं० [सं० क्रम; प्रा० कम्मवण; दे० प्रा० कम्मवइ; गु० कमाहबू; सिं० कमनु; मरा० कमविणें] १. कुछ काम (उद्यम या व्यापार-व्यवसाय) करके उसके द्वारा इस प्रकार आर्थिक लाभ करना कि उससे खाने-पीने आदि का खर्च चले। उपार्जन करना। २. धार्मिक क्षेत्र में, अच्छे-बुरे आचरणों आदि के द्वारा शुभ या अशुभ फल देने वाले कर्म संचित करना। जैसे पाप या पुण्य कमाना। ३. उद्यम, परिश्रम आदि करके किसी चीज को अधिक उपयोगी अथवा ठीक तरह और पूरा काम देने के योग्य बनाना। जैसे—खेत, चमड़ा या लकड़ी कमाना। विशेष—प्रायः इस शब्द का प्रयोग तुच्छ सेवा-संबंधी कार्यों के लिए होता है। जैसे—कसब कमाना=वेश्यावृत्ति के द्वारा धन उपार्जित करना। दाढ़ी कमाना=मूँड़ना। पाखाना कमाना=पाखाने का मल उठाकर कहीं दूर फेंकने के लिए जाना आदि। ४. (स्त्री० का) वेश्यावृत्ति करके धन उपार्जित करना। स्त्री० [फा० कम] कम करना। घटाना। जैसे—किसी चीज का दाम कमाना=कम करना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कमानियर  : पुं० [अं० कमांडर] सैनिक अधिकारी। फौजी अफसर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कमानिया  : पुं० [फा० कमान] कमान या धनुष चलानेवाला व्यक्ति। वि० १. कमान (मेहराब) से युक्त। २. कमानी से युक्त। कमानीदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कमानी  : स्त्री० [फा० कमान] १. ऐसा तार, पत्तर अथवा इसी प्रकार की कोई और तन्यकया लचीली वस्तु जो दाब पड़ने पर दब जाती हो और दाब हटने पर फिर अपने स्थान पर आ जाती हो। (स्प्रिंग) २. वह वस्तु जिसका रूप कमान की तरह हो अथवा जो किसी तरफ से झुकी हुई या टेढ़ी हो। जैसे—(क) सारंगी की कमानी, बढ़ई की कमानी। (ख) चश्में की कमानी, छाते की कमानी। ३. कमर बाँधी जाने वाली एक प्रकार की पेटी जिसे आँत उतरने के रोगी इसलिए बाँधते हैं कि आँत उतरने न पावे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कमानीदार  : वि० [फा०] जिसमें कमानी लगी हो। जैसे—कमानीदार एक्का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ