शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

कार्य  : पुं० [सं०√कृ+ण्यत्] १. वह जो कुछ किया गया हो या किया जाय। (वर्क) २. किसी उद्देश्य की सिद्धि के लिए किया जानेवाला प्रयत्न। ३. जीविका, व्यवसाय सेवा आदि के विचार से किया जानेवाला काम (विशेष दे काम) ४. कर्त्तव्य। ५. परिणाम या फल। ६. नाटक का प्रधान प्रयोजन या साध्य। ७. नाटक की पाँच अर्थ प्रकृतियों में से अंतिम अर्थ प्रकृति, जिसकी पाँच अवस्थाएँ होती हैं और जो मुख्य कथावस्तु तथा नाटक की लक्ष्य-सिद्धि का विकास क्रमशः प्रकट करती हैं। ८. पाश्चात्य नाट्यसिद्धांतों के अनुसार किसी नाटक की घटनाओं की श्रंखला। ९. धन के लेन-देन का झगड़ा या विवाद। दीवानी मुकदमा। १॰. ज्योतिष में जन्म लग्न से दसवाँ स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-कर्त्ता (र्तृ)  : पुं० [ष० त०] १. काम करनेवाला व्यक्ति। २. कर्मचारी। ३. किसी संस्था, सभा आदि का प्रबन्ध-अधिकारी। ४. किसी कार्य में विशेष रूप में अग्रसर होकर काम करनेवाला व्यक्ति। जैसे—सामाजिक कार्य-कर्त्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-कारण-भाव  : पुं० [कार्य-कारण, द्व० स० कार्य-कारण-भाव, ष० त०] वह भाव या संबंध जो कारण का कार्य से और कार्य का कारण से होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्यकारी (रिन्)  : वि० [सं० कार्य√कृ+णिनि] १. विशेष रूप से कोई काम करनेवाला। २. किसी के स्थान पर अस्थायी रूप से काम करनेवाला अधिकारी। ३. दे० ‘कार्यकर्त्ता’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-कुशल  : वि० [स० त०] (व्यक्ति) जो कोई कार्य सुचारू रूप से तथा अपेक्षया कम समय में और कौशलपूर्वक पूरा करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-क्रम  : पुं० [ष० त०] १. किसी उत्सव, समारोह आदि की कार्यवाहियों की पहले से तैयार की हुई क्रमिक सूची। २. उक्त प्रकार की सूची के अनुसार होनेवाला कोई कार्य। ३. मनोरंजन या मनोविनोद के लिए होनेवाला कोई कार्य। (प्रोग्राम, उक्त सभी अर्थों में)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-क्षम  : वि० [स० त०] जो कोई कार्य करने अथवा उत्तरदायित्व निभाने के लिए उपयुक्त योग्य तथा समर्थ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्यक्षमता  : स्त्री० [सं० कार्यक्षम+तल्-टाप्] कार्यक्षम होने की अवस्था, गुण या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-चिंतक  : पुं० [ष० त०] प्राचीन भारत में वह अधिकारी जो स्थानीय प्रबंध करता था। (स्मृति)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्यतः  : क्रि० वि० [सं० कार्य+तस्] क्रियात्मक ढंग से। कार्य रूप में।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-दर्शन  : पुं० [ष० त०] अपने अथवा औरों के लिए हुए कामों को इस दृष्टि से देखना कि वे ठीक हुए हैं या नहीं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-दर्शी (र्शिन्)  : पुं० [सं० कार्य√दृश् (देखना)+णिनि] वह व्यक्ति जो दूसरों के कार्यों का अवलोकन, निरीक्षण या मूल्यांकन करता हो। दूसरों का काम अच्छी तरह देखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-दिवस  : पुं० [ष० त०] १. काम करने का दिन, अर्थात् ऐसा दिन जो छुट्टी का न हो। २. उक्त दिन का उतना भाग (या समय) जिसमें (या जितने समय तक) किसी कर्मचारी या सेवक को नियोक्ता का काम करना पड़ता है और जिसकी गिनती एक पूरे दिन में होती है। (वर्किंग डे)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-पंचक  : पुं० [ष० त०] ईश्वर के ये पाँच काम-अनुग्रह, तिरोभाव, आदान, स्थिति और उद्भव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-परिषद्  : स्त्री० [ष० त०] वह परिषद् जो किसी कार्य की व्यवस्था संचालन आदि करती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-पालिका  : स्त्री० [ष० त०] शासन का वह विभाग जो संसद् द्वारा पारित विधियों को कार्य-रूप में बलवत् करता तथा उनका निष्पादन करता हो। (एक्जिक्यूटिव)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-प्रणाली  : स्त्री० [ष० त०] कोई कार्य करने का मान्य, स्वीकृत अथवा रूढ़िगत ढंग या प्रणाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-भार  : पुं० [ष० त०] किसी कार्य या पद का उत्तरदायित्व। किसी कार्य के निर्वाह तथा संचालन की पूरी जिम्मेदारी (चार्ज)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-भारी (रिन्)  : पुं० [सं० कार्यभार+इनि] वह व्यक्ति जिसने अपने ऊपर किसी कार्य, पद आदि के निर्वाह तथा संचालन की पूरी जिम्मेदारी या भार लिया हो। (इनचार्ज)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्यवाही (हिन्)  : वि० [सं० कार्य√वह् (वहन करना)+णइच्+णिनि] कार्य या पद का भार वहन करनेवाला। स्त्री०=कार्रवाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-विवरण  : पुं० [ष० त०] सभा, समिति आदि में जो कार्य हो चुके हों, उनका लेखा या विवरण। (प्रोसीडिंग्स)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-सम  : पुं० [स० त०] तर्क में ऐसी मिथ्या आपत्ति या कुतर्क, जिसमें इस बात का ध्यान नहीं रखा जाता है कि ऐसा प्रभाव या फल असम या विषम परिस्थियों में भी उत्पन्न हो सकता है। (न्याय-दर्शन में इसे चौबीस जातियों के अंतर्गत माना गया है)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-समिति  : स्त्री० [ष० त०] १. किसी कार्य-विशेष के निर्वाह या संचालन के लिए बनी हुई समिति। २. किसी संस्था या सभा की प्रबन्धकारिणी समिति। (वर्किंग कमेटी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-सूची  : स्त्री० [ष० त०] १. किसी कार्य के निर्वाह के लिए उसके सब अंगों-उपांगो की क्रम से बनाई हुई सूची, जिसके अनुसार काम किया जाता हो। (एजेंड़ा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-स्थगन-प्रस्ताव  : पुं० [ष० त०] किसी महत्त्वपूर्ण प्रश्न पर विचार करने के लिए विधान सभा में रखा जानेवाला वह प्रस्ताव, जिसमें सदस्यों से प्रार्थना की जाती है कि अन्य कार्य छोड़कर पहले इसी आवश्यक विषय पर विचार किया जाय। (एडजर्नमेंट मोशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्य-हेतु  : पुं० [ष० त०] १. वह मूल उद्देश्य जिससे प्रेरित होकर कोई काम किया जाय। २. वह कारण या हेतु जिससे कोई कार्य या व्यवहार (मुकदमा) न्यायालय के सामने विचार के लिए रखा जाय। (काँज आफ ऐक्शन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्याकार्य  : पुं० [सं० कार्य-अकार्य, द्व० स०] अच्छे और बुरे सभी तरह के कार्य-कर्तव्य और अकर्तव्य सभी प्रकार के कर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्याधिकारी (रिन्)  : पुं० [सं० कार्य-अधिकारी, ष० त०] वह अधिकारी जो किसी विशेष कार्य का निर्वाह और संचालन करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्याधिप  : पुं० [सं० कार्य-अधिप, ष० त०] १. कार्य निरीक्षक। २. प्रश्न का निर्णायक ग्रह (ज्यौं०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्याध्यक्ष  : पुं० [सं० कार्य-अध्यक्ष, स० त०] किसी कार्य या विभाग का प्रधान अधिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्यान्वित  : वि० [सं० कार्य-अन्वित, तृ० त०] कार्य रूप में अर्थात् व्यवहार में लाया हुआ। किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्यार्थी (र्थिन्)  : वि० [सं० कार्य√अर्थ+णिनि] १. कार्य की सिद्धि चाहनेवाला। २. प्रार्थना या विनती करनेवाला। ३. नियुक्ति के लिए आवेदन करनेवाला। ४. मुकदमें की पैरवी करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्यालय  : पुं० [सं० कार्य-आलय, ष० त०] वह भवन या स्थान जहाँ व्यावसायिक, शासनिक, साहित्यिक आदि कार्य होते हों तथा जहाँ उक्त कार्यों के निर्वाह के लिए कुछ लोग नियमित रूप से काम करते हों। दफ्तर। (आफिस)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्यावली  : स्त्री० [सं० कार्य-अवली, ष० त०] उन कार्यों की सूची जो किसी सभा-समिति में किसी एक दिन अथवा किसी एक अधिवेशन या बैठक में विचारार्थ रखे जाने को हों। कार्य-सूची। (एजेंडा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्यी (यिन्)  : वि० [सं० कार्य+इनि] कार्यार्थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कार्येक्षण  : पुं० [सं० कार्य-ईक्षण, ष० त०] दूसरों के किये हुए कामों का निरीक्षण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ