शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

कुंदा  : पुं० [सं० स्कंद से फा० कुंदः] १. वृक्षों आदि के तने या मोटी डालों का बड़ा और मोटा टुकड़ा, जो अभी चीरकर काम में लाने के योग्य न बनाया गया हो। २. उक्त प्रकार की लकड़ियों का वह जोड़ा जिसमें अपराधियों के पैर फँसाकर उन्हें एक जगह बैठा रखते थे। विशेष—इसी प्रकार के दंड को पैर में ‘काठ मारना’ कहते थे। ३. उक्त प्रकार की लकड़ी का वह मोंगरा जिससे कपड़ों पर कुंदी की जाती है। ४. उक्त प्रकार की लकड़ी का वह टुकड़ा जिस पर रखकर बढ़ई लकड़ियां गढ़ते हैं। ठीहा। निहठा। ५. लकड़ी का वह टुकड़ा जो बंदूक के पिछले भाग में लगा रहता है। ६. औजारों आदि का दस्ता या मूठ। बेंट। ७. लकड़ी का वह टुकड़ा जिससे खोआ बनाने के समय दूध चलाया और कड़ाही के तल से रगड़ा जाता है। ८. उक्त के आधार पर दूध से तैयार किया हुआ खोआ। मावा। मुहावरा—कुंदा कसना या भनना=दूध गाढ़ा करके उससे खोआ तैयार करना। ९. कुश्ती लड़ने के समय प्रतिपक्षी को नीचे गिराकर उसकी गरदन पर कलई और कोहनी के बीचवाले भाग से (जिसका रूप बहुत कुछ लकड़ी के कुंदे के समान होता है) रगड़ते हुए किया जानेवाला आघात। घस्सा। घिस्सा। रद्दा। विशेष—यह भी कसरत या व्यायाम का एक अंग है। इससे एक ओर तो ऊपर वाले पहलवान के हाथ मजबूत होते हैं, और दूसरी ओर नीचे गिरे हुए पहलवान की गरदन मोटी होती है। पुं० [सं० स्कंध=कंधा] १. गरदन के दोनों ओर के भाग या विस्तार। कंधा। मुहावरा—(पक्षियों का) कुंदे जोड़, तौल या बाँधकर नीचे उतरना=दोनों ओर के पर समेटकर नीचे आना या उतरना। २. गुड्डी या पतंग के वे दोनों कोने जो कमानी की सहायता से सीधे रखे जाते हैं। ३. पायजामें की कली, जिससे दोनों पाँवों के ऊपरी भाग बीच से जुड़े रहते हैं। पुं०=कुंडा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ