शब्द का अर्थ
			 | 
		
					
				| 
					कुश्ती					 :
				 | 
				
					स्त्री० [फा०] एक प्रसिद्ध भारतीय खेल या व्यायाम जिसमें दो व्यक्ति अपने शारीरिक बल तथा दांव-पेंच से एक दूसरे को गिराकर चित करने का प्रयत्न करते हैं। मुहावरा—कुश्ती खाना=कुस्ती में हार जाना। कुश्ती बदना=दो पहलवानों में परस्पर यह निश्चय होना कि हम लोग कुश्ती लड़ेंगे। कुश्ती माँगना=(किसी को) अपने साथ कुश्ती लड़ने के लिए कहना या ललकारना। कुश्ती मारना=कुश्ती में विरोधी को चित गिरा देना और उसे जीतना। कुश्ती लड़ाना-किसी को कुश्ती लड़ने के ढंग तथा दांव-पेंच सिखलाना। पद—कुस्तमकुश्ता। (देखें)।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			
			
					
				| 
					कुश्तीबाज					 :
				 | 
				
					वि० [फा०] (व्यक्ति) जिसे कुश्ती लड़ने का शौक हो। पहलवान।				 | 
			
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 |