शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खड़ा  : वि० [स० स्थात्, व्रज. ठाढ़ा] [स्त्री० खड़ी] १. जो धरातल से सीधा ऊपर की ओर उठा हो। ऊँचाई के बल में ऊपर की ओर गया हुआ। जैसे–खड़ी फसल। खड़ा मकान। २. (जीव या पशु-पक्षी) जो अपने पैरों के सहारे सीधा करके ऊपर उठा हो। जो झुका, बैठा या लेटा न हो। जैसे– नौकर सामने खड़ा था। पद–खड़े-खड़े=इतनी जल्दी की बैठने तक का अवकाश न हो। जैसे–वे आये और खड़े-खड़े अपना काम निकालकर चल दिये। खड़ी सवारी=किसी के आने-जाने के संबंध में, आदर या व्यंग्य के लिए, चटपट, तुरन्त। जैसे– खड़ी सवारी आई और चली गई। ३. कोई काम करने के लिए उद्यत, तत्पर या कटिबद्ध। जैसे–आप खड़े हो जाएँ तो विवाह के सब काम सहज में निपट जाएँगे। ४. निर्वाचन में चुने जाने के लिए उम्मेदवार के रूप में प्रस्तुत होनेवाला। जैसे–इस क्षेत्र से दस उम्मीदवार खड़े हैं। ५. जो चलते-चलते कहीं पहुँचकर ठहर या रुक गया हो। जैसे–मोटर या गाड़ी खड़ी कर दो। ६. एक स्थान पर जमा या रुका रहनेवाल। जैसे–खड़ा पानी। ७. (अन्न या दाना) जो गला, टूटा या पिसा न हो। पूरा समूचा। जैसे–खड़े चावल। ८. ठीक, पूरा या भरपूर। जैसे–खड़ा जवाब। (देखें)। ९. जो नये रूप में बनकर या यों ही घटनाक्रम अथवा संयोग से उपस्थित या प्राप्त हुआ हो। जैसे–(क) झगड़ा या प्रश्न खड़ा करना। (ख) कोई चीज बेचकर रुपए खड़े करना। १॰. जो किसी प्रकार तैयार करके काम में आने के योग्य बनाया गया हो। जैसे–खेमा खड़ा करना। ११. (ढाँचा) प्रस्तुत करना। बनाना। जैसे–चित्र खड़ा करना, योजना खड़ी करना। १२. बिना बीच में विश्राम किये तत्काल या तुरन्त पूरा किया जानेवाला। जैसे–खड़ा हुकुम। पद-खड़े घाट=(कपड़ों की धुलाई के संबंध में) धोबी से कराई जानेवाली ऐसी धुलाई जो तुरन्त या एकाध दिन के अन्दर ही करा ली जाए। खड़े पाँव=बिना बीच में रुके या बैठे। जैसे–(क) विदेश से आकर खड़े पाँव स्थानीय देवता से दर्शन करने जाना। (ख) कहीं जाना और खड़े पाँव लौट आना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खड़ाऊँ  : स्त्री० [सं० काष्ठापादुका, पा.कट्ठापादुका, प्रा.खड़ामुआ, खड़ाउआ, उ.खराउ, बं.खरम, का. खराव, कन्न.कड़ाव, मरा.खड़ावा] काठ की बनी हुई एक प्रकार की प्रसिद्ध पांदुका जिसमें आगे की ओर पैर का अंगूठा और उँगली फँसाने के लिए खूंटी लगी रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खड़ाका  : पुं० [अनु.] खड़खड़ शब्द। खटका। क्रि.वि० चटपट। तुरन्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खड़ा जवाब  : पुं० [हिं० खड़ा+जवाब] कोई ऐसी बात जिसमें स्पष्ट शब्दों में (क) किसी को करारा उत्तर दिया गया हो। अथवा (ख) उसके अनुरोध की रक्षा न कर सकने की अपनी असमर्थता बतलाई गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खड़ा दसरंग  : पुं० [देश.] कुश्ती का एक पेंच जिसे हनुमंत बंध भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खड़ानन  : पुं०=षडानन।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खड़ा पठान  : पुं० [देश.] जहाज के पिछले भाग का मस्तूल। (लश.)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ