शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खनिज  : वि० [सं० खनि√जन् (उत्पन्न होना)+ड] खान से खोदकर निकाला हुआ। (मिनरल) पुं०=खनिज-पदार्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खनिज-पदार्थ  : पुं० [कर्म स०] १. वे वस्तुएँ जो खान में से खोदकर निकाली जाती हों। २. धातुओं का वह मूल रूप जिसमें वह खान से निकलती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खनिज-विज्ञान  : पुं० [कर्म.स०] वह विज्ञान जिसमें खानों का पता लगाने, उनमें से खनिज-पदार्थ निकालने तथा उन पदार्थों के स्वरूप आदि का विवेचन होता है। (मिनरॉलॉजी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ