शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खरीद  : स्त्री० [फा०] १. खरीदने की क्रिया या भाव। क्रय। २. वह जो कुछ खरीदा जाए। जैसे– यह सौ रुपये की खरीद है। ३. वह मूल्य जिसपर कोई वस्तु खरीदी जाए। जैसे– दस रुपये तो इसकी खरीद है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खरीददार  : पुं० [फा०] १. जो कोई वस्तु खरीदता हो। ग्राहक। २. गुणग्राहक। चाहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खरीदना  : स० [फा० खरीदन] मोल लेना। क्रय करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खरीदार  : पुं०=खरीददार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खरीदारी  : स्त्री० [फा०] कोई वस्तु खरीदने की क्रिया या भाव। खरीदने का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ