शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गंजी  : स्त्री० [हिं० गंज] १. ढेर। राशि। जैसे-अनाज की गंजी। २. शकर-कंद। स्त्री० [गर्नसी (स्थान नाम)] कमीज या कुरते के नीचे पहनी जानेवाली एक प्रकार की छोटी कुरती। बनियाइन। वि० [हिं० गाँजा] गाँजा पीनेवाला। जैसे–गंजी यार किसके, दम लगाया खिसके।–कहा०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजीना  : पुं० [फा० गंजीनः] १. खजाना। कोश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजीफा  : पुं० [फा० गंजफः] १. ताश की तरह के एक पुराने खेल का उपकरण जिसमें ८, रंगों के ९६. पत्ते होते थे। ये पत्ते प्रायः लाख और कागज के योग से बनते थे और इन पर ताश के पत्तों की तरह बूटियाँ और तस्वीरें होती थीं। तास के पत्ते संभवतः इसी के अनुकरण पर बने थे। २. उक्त उपकरण से खेला जानेवाला खेल। ३. ताश की गड्डी और उससे खेला जानेवाला खेल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ