शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गम  : पुं० [सं०√गम्+अप] १. चलना या जाना। गमन। २. मार्ग। रास्ता। ३. गति। चाल। ४. पहुँच। पैठ। पुं० [अ० गम] १. मन में होनेवाला गहरा या भारी दुःख। मुहावरा–
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गम खाना  : अपमानित, उत्तेचित, दुःखित अथवा पीड़ित होने पर भी प्रतिकार न करना और शांत कहना। २. शोक। ३. चिंता। परवाह। फिक्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमक  : वि० [सं०√गम्+णिच्+ण्युल्-अक]१. गमन करनेवाला। २. जानेवाला। गंता। ३. बतलाने या सूचित करनेवाला। सूचक। स्त्री० [अनु० गमगम से] १. महक। सुगंध। २.संगीत में किसी स्वर को अधिक रंजक तथा श्रुति मधुर बनाने के लिए उसमें उत्पन्न किया जानेवाला एक विशिष्ट प्रकार का कंपन। विशेष-कभी-कभी किसी स्वर को उसके ठीक ऊपर या नीचेवाले स्वर के साथ मिलाकर वेगपूर्वक उच्चारण करने से भी गमन उत्पन्न होता है। संगीतशास्त्र में इसके ये १५ भेद कहे गये है –तिरिप, स्फुरित, कम्पित, लोच, आन्दोलित, वलि, त्रिभिन्न, कुरुल, आहत उल्लासित, प्लावित, गुम्फित, मुद्रित, नमित और मिश्रित। ३. तबले की गंभीर परन्तु मधुर आवाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमकना  : अ० [हिं० गमक] गमक या महक देना। महकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमकीला  : [हिं० गमक] १. गमक से युक्त। २. सुगंधित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमखोर  : वि० [फा० ग़मख्वार] [भाव० गमखोरी] दूसरों द्वारा किये गये अत्याचार, अन्याय आदि को चुपचाप सहनेवाला। गम खानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमखोरी  : स्त्री० [फा० गमख्वारी] गमखोर होने की अवस्था गुण या भाव । अत्याचार, अन्याय आदि चुपचाप सहने की प्रवृत्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमगीन  : वि० [अ०+फा० ] १. दुःखी। २. संतप्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमछा  : पुं=अँगोछा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमत  : पुं० [सं० गमन या गमथ-पथिक] १. रास्ता। मार्ग। २. पेशा। व्यवसाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमतखाना  : पुं० [?] नाव में का वह नीचेवाला भाग जहाँ नदी का पानी रसकर इकट्ठा होता है। बँधाल। (लश०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमतरी  : स्त्री० =गमतखाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमथ  : पुं० [सं०√गम्+अयच्] १. मार्ग। राह। २,.पथिक। ३.व्यवसाय। व्यापार। ४. आमोद-प्रमोद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमन  : पुं० [सं०√गम्+ल्युट्-अन] [वि० गम्य] १.चलना या जाना। २. प्रस्थान या यात्रा करना। ३. मार्ग। रास्ता। ४. यान। सवारी। ५. स्त्री से साथ किया जानेवाला संभोग। जैसे–वेश्या गमन। ६. वैशेषिक दर्शन के अनुसार किसी वस्तु के क्रमशः एक स्थान से दूसरे स्थान को प्राप्त होने का कर्म। (पाँच कर्मों में से एक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमनना  : अ० [सं० गमन] १. गमन करना। जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमन-पत्र  : पुं० [ष० त०] वह पत्र जिसके द्वारा किसी को एक स्थान से दूसेर स्थान पर जाने अथवा ले जाने का अधिकार मिलता हो। चालान। रवन्ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमना  : अ० [सं० गमन] १. गमन करना। जाना। २. खोना। हाथ से निकल जाना। ३. नाव में पानी रसना। (लश०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमनाक  : वि० [फा०] १. गम अर्थात् दुःख या शोक उत्पन्न करनेवाला। २. गम या दुःख से पीड़ित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमनागमन  : पुं० [सं० गमन-आगमन,द्व० स०] १. जाना और आना। २. एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने-जाने की क्रिया या भाव। यातायात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमनीय  : वि० [सं०+गम्√गम्+अनीयर] [स्त्री० गमनीया] गमन करने योग्य। गम्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमला  : पुं० [पुर्त० से] १. नाँद के आकार का मिट्टी, धातु या लकड़ी का बना हुआ एक प्रकार का पात्र जिसमें फूल-पत्तियाँ, पौधे आदि लगाये या रखे जाते हैं। २. चीनी मिट्टी का वह बर्तन जिसमें पाखाना फिरते हैं। (कमोड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमागम  : पुं० [सं० गम-आगम, द्व० स०] आना-जाना। गमनागमन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमाना  : स० =गँवाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमार  : वि० [स्त्री० गमारी] =गँवार।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमी  : स्त्री० [अ० ग़म] १. घर या परिवार के किसी आदमी की शोकजनक मृत्यु। २. ऐसी मृत्यु के उपरान्त उसका होनेवाला शोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गम्मत  : स्त्री० [सं० गमथ] १. हँसी। दिल्लगी। परिहास। विनोद। २. मजेदार घटना या बात। ३. आनन्द बहार या मौज की स्थिति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गम्य  : वि० [सं०√गम्+यत्] [स्त्री० गम्या] १. जिस तक या जिसमें गमन हो सके। जिस तक पहुँचा जा सके। २. जिसके अंदर जा या पहुँच सकें। जिसके अंदर पैठ या प्रवेश हो सके। जैसे–बुद्धि गम्य। ३. जो पाया या प्राप्त किया जा सके। योग्य। ४. जिसका सादन हो सके। साध्य। ५. जिसके साथ गमन या संभोग किया जा सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गम्यता  : स्त्री० [सं०गम्य+तल्-टाप्] गम्य होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ