शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गमक  : वि० [सं०√गम्+णिच्+ण्युल्-अक]१. गमन करनेवाला। २. जानेवाला। गंता। ३. बतलाने या सूचित करनेवाला। सूचक। स्त्री० [अनु० गमगम से] १. महक। सुगंध। २.संगीत में किसी स्वर को अधिक रंजक तथा श्रुति मधुर बनाने के लिए उसमें उत्पन्न किया जानेवाला एक विशिष्ट प्रकार का कंपन। विशेष-कभी-कभी किसी स्वर को उसके ठीक ऊपर या नीचेवाले स्वर के साथ मिलाकर वेगपूर्वक उच्चारण करने से भी गमन उत्पन्न होता है। संगीतशास्त्र में इसके ये १५ भेद कहे गये है –तिरिप, स्फुरित, कम्पित, लोच, आन्दोलित, वलि, त्रिभिन्न, कुरुल, आहत उल्लासित, प्लावित, गुम्फित, मुद्रित, नमित और मिश्रित। ३. तबले की गंभीर परन्तु मधुर आवाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमकना  : अ० [हिं० गमक] गमक या महक देना। महकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गमकीला  : [हिं० गमक] १. गमक से युक्त। २. सुगंधित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ