शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गर्भड  : पुं० [गर्भ-अंड,ष० त० ,पररूप] बहुत बड़ी या उभरी हुई नाभि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ  : पुं० [सं०√गृ (सींचना)+भन्] १. पेट के अन्दर का भाग। उदर। २. स्तनपायी (मादा) प्राणियों के शरीर का वह भीतरी भाग जिसमें शुक्र और रज के संयोग से नये प्राणी उत्पन्न होते, बढ़ते, पनपते और अंत में जन्म लेते हैं। गर्भाशय। ३. उक्त के आधार पर मादा स्तनपायी प्राणियों के गर्भवती होने की अवस्था या काल। मुहावरा–गर्भ गिरना=गर्भपात होना। गर्भ रहना-पेट में बच्चा आना। ४. लाक्षणिक अर्थ में, किसी वस्तु का वह भीतरी भाग जिसमें कोई चीज छिपी या दबी रहती अथवा पनपती, बढ़ती या स्थिर रहती है। जैसे–यह बात तो अभी भविष्य के गर्भ में ही है। ५. गर्भ में आनेवाला नया जीव। (क्व०) ६. फलित ज्योतिष में नये मेघों की उत्पत्ति जिसमें वृष्टि का आगम होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भक  : पुं० [सं० गर्भ√कै (शब्द)+क] १. पुत्रजीव वृक्ष। पतजिव। २. फूलों का गुच्छा जो बालों में खोंसा जाता है। [गर्भ+कन्] दो रातों और उनके बीच के दिन की अवधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भकार  : वि० [सं० गर्भ√कृ (करना)+अण्] (व्यक्ति) जिसके संपर्क से स्त्री ने गर्भ धारण किया हो। पुं० सामगात का एक प्रकार का भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-काल  : पुं० [ष० त०] १. गर्भाधान के लिए उपयुक्त काल। ऋतुकाल। २. वह सारा समय जब तक स्त्रियों को गर्भ रहता हो। गर्भ-धारण से प्रसव तक का समय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-केसर  : पुं० [ष० त० ] फूल के बीच में के वे केसर या सीकें जो उसके स्त्रीलिंग अंग के रूप में होते हैं। उसी के साथ पराग केसर का संपर्क होनेपर फल और जीव उत्पन्न होते हैं। (कार्पेल पिस्टिल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-कोष  : पुं० [ष० त०] गर्भाशय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-गृह  : पुं० [उपमि० स०] १. मकान के मध्य की कोठरी। बीच का घर। २. मन्दिर के बीच की वह कोठरी जिसमें प्रतिमा या मूर्ति रहती है। ३. वह कोठरी जिसमें गर्भवती स्त्री सन्तान प्रसव करती है। सौरी। ४. आँगन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भघाती(तिन्)  : वि० [सं० गर्भ√हन्(नष्ट करना)+णिनि] [स्त्री० गर्भघातिनी] गर्भ गिराने या नष्ट करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-चलन  : पुं० [ष० त० ] गर्भाशय में बच्चे का इधर-उधर हिलना-डोलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-च्युति  : स्त्री० [ष० त०] १. प्रसव। २. गर्भपात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भज  : वि० [सं०गर्भ√जन्(उत्पन्न होना)+ड] १. जो गर्भ से उत्पन्न हुआ हो। (अंडज, स्वेदज आदि से भिन्न) २. दे० जन्म जात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-जात  : वि० [ष० त० ] =गर्भज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भदंश  : पुं० =संदंश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भद  : वि० [सं० वृर्भ√दा (देना)+क] गर्भकार। पुं० पुत्रजीव वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भदा  : स्त्री० [सं० ग्रभद+टाप्] सफेद भटकटैया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-दात्री  : स्त्री० [ष० त०]=गर्भदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-दास  : पुं० [पं० त०] [स्त्री० गर्भदासी] दासी का पुत्र अर्थात् जन्मजात दास। गोला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-दिवस  : पुं० [च० त०] १. गर्भकाल। २. कार्तिकी पूर्णिमा से लेकर लगभग १९५ दिनों का समय जब कि मेघों के ग्रभ में आने अर्थात् आकाश में बनने का समय होता है। (बृहत्संहिता)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-द्रुत  : पुं० [ष० त०] वैद्यक में पारे की शुद्धि के लिए किये जानेवाले संस्कारों में से तेरहवाँ संस्कार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-द्रुह  : वि० [सं० गर्भ√द्रुह्(बुराई सोचना)+क्विप्] [स्त्री० गर्भद्रुहा] गर्भ का द्रोही, अर्थात् गर्भ न चाहने या उसे नष्ट करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-धरा  : वि० [ष० त०] गर्भ धारण करनेवाली। गर्भवती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-धारण  : पुं० [ष० त०] गर्भ में नया जीव धारण करना। गर्भवती होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-नाड़ी  : स्त्री० [ष० त०] वह नाडी जो एक ओर गर्भ के बच्चे की नाभि से और दूसरी ओर गर्भाशय से मिली होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-नाल  : स्त्री० [ष० त०] १. फूलों के भीतर की वह पतली नाल जिसके सिरे पर गर्भ केसर होता है। २. दे० गर्भ नाड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-निस्रव  : पुं० [ष० त० ] वह झिल्ली जो बच्चे के जन्म लेने पर गर्भ से निकलती है। आँवल। खेड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-पत्र  : पुं० [ष० त०] १. कोंपल। गाभा। २. दे० ‘गर्भनाल’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भपाकी(किन्)  : पुं० [सं० गर्भ-पाक ष० त० +इनि] साठी धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-पात  : पुं० [ष० त०] १. गर्भ का गिरना। पेट के बच्चे का पूरी बाढ़ के पहले गर्भ से निकलकर गिर पड़ना और व्यर्थ हो जाना। (गर्भ-स्राव से भिन्न, दे० गर्भ-स्राव)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-पातक  : वि० [ष० त० ] (औषध या पदार्थ) जिसके प्रयोग या व्यवहार से गर्भपात हो जाए। गर्भ गिरानेवाला। पुं० लाल सहिंजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-पातन  : पुं० [सं० ष० त० ] जान-बूझकर पेट या गर्भ का गिराना, जिससे गर्भस्थ जीव मर जाता है। (यह विधिक दृष्टि से अपराद भी है और नैतिक तथा धार्मिक दृष्टि से पाप भी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-पातिनी  : स्त्री० [सं० गर्भपातिन्+ङीष्] १.कलिहारी। २.विशल्या नामक ओषधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भपाती(तिन्)  : वि० [सं०गर्भ√पत् (गिरना)+णिच्+णिनि] [स्त्री० गर्भपातिनी] गर्भपात करने या गिरानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-भवन  : पुं० [ष० त०] १. वह कोठरी जिसमें बच्चा प्रसव करती है। सौरी। २. दे० ‘गर्भ-गृह’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-मंडप  : पुं० [ष० त०] १. गर्भ-गृह। २. पति और पत्नी का शयनगार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-मास  : पुं० [ष० त०] वह महीना जिसमें स्त्री ने गर्भ धारण किया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भरा  : स्त्री० [सं० गर्भ√रा (देना)+क-टाप्] प्राचीन काल की एक प्रकार की बड़ी नाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भवती  : स्त्री० [सं० गर्भ+मतुप्-वत्व,ङीष्] स्त्री, जिसके पेट में बच्चा हो। गर्भिणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-वास  : पुं० [स० त०] १. बच्चे का गर्भाशय में रहना। २. गर्भाशय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-विज्ञान  : पुं० [ष० त०] वह विज्ञान जिसमें इस बात का विवेचन होता है कि गर्भ में कलल किस प्रकार बनता है, उसमें जीवन कासंचार कैसे होता है। (एम्ब्रायाँलोजी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-व्याकरण  : पुं० [ष० त० ] आयुर्वेद का वह अंग जिसमें बालक के गर्भ में आने, बढने, जन्म लेने आदि बातों का विवेचन होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-व्यूह  : पुं० [उपमि० स०] युद्ध में सेना की एक प्रकार का व्यूह-रचना जिसमें सेना अपने सेनापति या रक्षणीय वस्तु को चारों ओर से घेरकर खड़ी होती और लड़ती थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-शंकु  : पुं० [ष० त०] वह सँड़सी जिसमें मरा हुआ बच्चा गर्भ में से निकाला जाता था। (फर्सेप्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-शय्या  : स्त्री० [ष० त०] पेट के अंदर का वह स्थान जिस पर गर्भ स्थित रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-संधि  : स्त्री० [मध्य० स०] नाट्य-शास्त्र में एक प्रकार की संधि। जिस संधि में उपाय कहीं दह जाए और खोज करने पर बीज का और भी विकास हो उसे गर्भ संधि कहते हैं।–पं० विश्वनाथप्रताप मिश्र ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भस्थ  : वि० [सं० गर्भ√स्था (ठहरना)+क] गर्भ में आया या ठहरा हुआ। (बच्चा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-स्थली  : स्त्री० [मयू० स०] गर्भाशय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-स्थापन  : पुं० [ष० त०] गर्भाशय में वीर्य पहुँचाकर गर्भ धारण कराना। (सेमिनेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-स्राव  : पुं० [ष० त०] गर्भ के गिरने या नष्ट होने की वह अवस्था जब कि वह पिंड बनने से पहले बहुत कुछ तरल रूप में रहता है। (एबोर्शन) विशेष-साधारणतः तीन-चार महीने तक गर्भ तर रूप में रहता है और गर्भ-स्राव होने पर वह रक्त के रूप में बहकर निकल जाता है। पर इससे अधिक बड़े होने पर जब वह पिंड का रूप धारण करके निकलता है, तब उसे गर्भपात कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भस्रावी(विन्)  : वि० [सं० गर्भ√स्रु (बहना)+णिच्+णिनि] [स्त्री० गर्भ-स्राविनी] गर्भ-स्राव करने या करानेवाला। पुं० हिंताल नामक वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भ-हत्या  : स्त्री० [ष० त०] गर्भ में आये हुए जीव या प्राणी को किसी प्रकार नष्ट कर देना या मार डालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भाक  : पुं० [सं० गर्भ-अंक,उपमि० स०] १. नाटक के अंक का एक अंश जिसमें केवल एक घटना का दृश्य होता है। २. एक नाटक में दिखलाया जानेवाला कोई दूसरा नाटक या उसका दृश्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भागार  : पुं० [सं० गर्भ-आगार, उपमि० स०] १. गर्भ-गृह। २. आँगन। ३. गर्भाशय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भाधान  : पुं० [सं० गर्भ-आधान, ष० त० ] १. स्त्री० के गर्भ या पेट में पुरुष के वीर्य से जीव या प्राणी की सृष्टि का सूत्रपात। संभोग करके वीर्य गर्भाशय में स्थित करना या होना। २. गृहसूत्र के अनुसार मनुष्य के सोलहवें संस्कारों में से पहला संस्कार जो उस समय होता है जब स्त्री ऋतुमती होने के उपरांत शुद्ध होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भारि  : पुं० [सं० गर्भ-अरि,ष० त०] छोटी इलायची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भाशय  : पुं० [सं० गर्भ-आशय, ष० त० ] स्त्रियों या मादा पशुओं के पेट में वह स्थान जिसमें वीर्य के पहुँचने पर जीव या प्राणी की सृष्टि का सूत्रपात होता है। बच्चेदानी (यूट्स)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भिणी  : वि० [सं०गर्भ+इनि-ङीष्] स्त्री या मादा प्राणी जिसे गर्भ हो। गर्भवती। (प्रेगनैन्ट) स्त्री० १. खिरनी का पेड़। २. प्राचीन भारत में एक प्रकार की बड़ी नाव जो समुद्रों में चलती थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भित  : वि० [सं० गर्भ+इतच्] १. जिसने गर्भ धारण किया हो। गर्भ ये युक्त। २. जिसके गर्भ अर्थात् भीतरी भाग मे कुछ हो या छिपा हो। जैसे–सारगर्भित कथन। ३. भरा हुआ। पूरित। ४. साहित्यिक रचना का एक दोष जो किसी एक भाव के सूचक वाक्य के अन्तर्गत किसी दूसरे भाव का सूचक कोई और वाक्य भी सम्मिलित किये जाने पर होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भी(र्भिन्)  : वि० [सं० गर्भ+इनि] १. गर्भवाला। २. गर्भित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भीला  : वि० [सं० गर्भ+हिं० ईला (प्रत्यय)] १. जिसके गर्भ अथवा भीतरी भाग में कोई चीज स्थित हो। २. (रत्न) जिसके अन्दर से आभा निकलती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भोदक  : पुं० [सं० गर्भ-उदक, ब० स०] पुराणानुसार एक समुद्र जिसमें श्रीकृष्ण को शेषशायी महाविष्णु के दर्शन हुए थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भोपघात  : पुं० [सं० गर्भ-उपघात, ष० त०] गर्भ-हत्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गर्भोपनिषद्  : पुं० [सं० गर्भ-उपनिषद्, मध्य० स०] अथर्ववेद सम्बन्धी एक उपनिषद् जिसमें गर्भ की सृष्टि, अभिवृद्धि, प्रसव आदि का वर्णन है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ