शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गलगल  : स्त्री० [देश०] १. मैना जाति की एक चिड़िया जो कुछ सुर्खी लिये काले रंग की होती है। गिरगोटी। गलगलिया। २. एक प्रकार का बड़ा खट्टा नीबू जिसका अचार पड़ता है। ३. चरबी की बत्ती का वह टुकड़ा जो चलते हुए जहाजों की सीसे की उस नली में लगा रहता है जिससे समुद्र की गहराई नापी जाती है। (लश०) ४. एक प्रकार का मसाला जो लकड़ियों को जोड़ने अथवा उनके छेद बंद करने के काम आता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गलगला  : वि० [हिं० गलना या गीला] [स्त्री० गलगली] १. भीगा हुआ। आर्द्रा। तर। २. आँसुओं से भरा हुआ। (नेत्र) ३.बहुत ही कोमल या मुलायम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गलगलाना  : अ० [हिं० गलना] १. गीला या तर होना। भींगना। २. कठोर पदार्थ का बहुत कोमल हो जाना। ३. (हृदय का) आर्द्रा या दयालु होना। मन का कोमल भावों से युक्त होना। ४. हर्षित होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ