शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गाँधी  : पुं० [सं० गंध से] १. वह जो सुगंधित तेल बनाने के काम करता हो। गाँधी। २. गुजराती वैश्यों का एक वर्ग। ३. गँधिया नाम की कीड़ा। ४. गंधिया नाम की घास। स्त्री० हींग।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाँधी टोपी  : स्त्री० [गाँधी (महात्मा)+टोपी] खद्दर की बनी हुई किश्ती नुमा लंबोतरी टोपी। विशेष–महात्मा गाँधी ने पहले पहल इस प्रकार की टोपी पहनना आरम्भ किया था। इसलिए उन्हीं के नाम पर इसका नाम पड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाँधीवाद  : पुं० [हिं० गाँधी+सं० वाद] महात्मा गांधी की विचारधारओं पर स्थित वह वाद जिसमें सत्य अहिंसा तथा तप और त्यागपूर्ण अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अग्रसर होने की व्यवस्था है। रामराज्य की स्थापना इस वाद का चरम ध्येय है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ