शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गारुड़  : वि० [सं० गरुड़+अण्] गरुड़ संबंधी। गरुड़ का। पुं० १. साँप का विष उतारने का एक प्रकार का मंत्र जिसके देवता गरुड़ कहे गये है। २. गरुड़ के आकार की एक प्रकार की सैनिक व्यूह रचना। ३. एक प्रकार का प्राचीन अस्त्र। ४. पन्ना या मरकत नामक रत्न। ५. सोना। स्वर्ण। ६. गरुड़ पुराण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गारुड़ि  : पुं० [सं० गरुड़+इञ्] १. संगीत में आठ प्रकार के तालों में से एक। २. दे० ‘गारुड़ी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गारुड़िक  : पुं०=गारुड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गारुड़ी(ड़िन्)  : पुं० [सं० गारुड़+इनि] १. वह व्यक्ति जो साँप का विष मंत्रबल से उतार देता हो। २. मंत्र से अथवा और किसी प्रकार साँप पकड़ने अथवा उसे वश में करनेवाला व्यक्ति। ३. सँपेरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ