शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गुजर  : पुं० [फा०] १. किसी बिन्दु या स्थान से होते हुए आगे बढ़ने की क्रिया या भाव। २. काल-क्षेप या जीवन यापन की दृष्टि से होनेवाला निर्वाह। जैसे–सौ रुपए में गुजर करना पड़ता है। ३. आने-जाने निकलने आदि का द्वार या मार्ग। जैसे–इस कमरे में हवा का गुजर नहीं है। ४. पहुँच। पैठ। प्रवेश। जैसे–इतने बड़े दरबार में भला हमारा गुजर कैसे हो सकता है। पद–गुजर-बसर=(देखें)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुजरगाह  : स्त्री० [फा०] १. किसी के गुजरने अर्थात् आने-जाने का मार्ग या स्थान। २. नदी पार करने का घाट। ३. मार्ग। रास्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुजरना  : अ० [फा० गुजर+ना (प्रत्यय)] १. किसी स्थान से होते हुए आगे बढ़ना। जैसे–यह सड़क बनारस से गुजरती है। २. एक स्थिति से होकर दूसरी स्थिति में पहुँचना। मुहावरा–(किसी का) गुजर जाना=मृत होना। मरना।जैसे–उनके चाचा आज गुजर गये। ३. कोई घटना या बात घटित होना। जैसे–वहाँ तुम पर क्या गुजरी। मुहावरा–किसी पर गुजरना=किसी पर विपत्ति या संकट पड़ना। ४. व्यतीत होना। बीतना। जैसे–इसी प्रकार कितने ही वर्ष गुजर गये। ५. निर्वाह होना। ६. दूर रहना। बाज आना। जैसे–हम तो ऐसे जीने से गुजरे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुजरनामा  : पुं० [अ०+फा०] वह अधिकार पत्र जिसकी सहायता से कोई किसी मार्ग से होता हुआ आगे जा सकता है। राहदारी का परवाना। पार-पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुजर-बसर  : पुं० [फा०] कालक्षेप या जीवन यापन की दृष्टि से होनेवाला निर्वाह। गुजारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुजरबान  : पुं० [फा०] १. नदी पार करनेवाला अर्थात् मल्लाह। माँझी। २. वह जो घाट की उतराई या कर उगाहता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुजरात  : पुं० [सं० गुर्जर-राष्ट्र] [वि० गुजराती] भारतीय संघ के बम्बई राज्य का एक प्रदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुजराती  : वि० [हि० गुजरात] ‘गुजरात’ प्रदेश में बनने, होने अथवा उससे संबंध रखनेवाला। जैसे–गुजराती खान-पान, पहनावा या माल। पुं० ‘गुजरात’ प्रदेश का निवासी। स्त्री० १. गुजरात की भाषा। २. देवनागिरी से मिलती हुई वह लिपि जिसमें उक्त भाषा लिखी जाती है। ३. छोटी इलायची।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुजरान  : स्त्री० [फा०] जीवन का निर्वाह और समय का बीतना (खाने पीने, रहने-सहने आदि के विचार से)। जैसे–हमारी भी किसी तरह गुजरान होती ही है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुजरिया  : स्त्री०=गूजरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुजरी  : स्त्री० [सं० गुर्जर, हिं० गूजर] १. कलाई पर पहनने की एक प्रकार की पहुँची। २. गूजरी नाम की रागिनी। ३. दे० गूजरी। स्त्री० [हिं० गुजरना] मध्य युग में, दोपहर के बाद सड़को के किनारे लगनेवाला छोटा बाजार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुजरेटा  : पुं० [हिं० गूजर+एट=बेटा(प्रत्यय)] [स्त्री० गुजरेटी] १. गूजर का पुत्र या लड़का। २. गूजर जाति का पुरुष या व्यक्ति। गूजर। ग्वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ