शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गुणक  : पुं० [सं०√गुण+ण्वुल्-अक] १. वह अंक जिससे किसी अंक को गुणा करे। (मल्टिप्लायर) २. मालाकार। माली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुणकरी  : स्त्री० [सं० गुणकर+ङीष्] सबेरे के समय गाई जानेवाली एक रागिनी जो किसी के मत से भैरव राग की और किसी के मत से डिंडोल राग की भार्या है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुणकली  : स्त्री०=गुणकरी (रागिनी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुणकार  : पुं० [सं०गुण√कृ(करना)अण्] १. गुणवान्। गुणी। २. संगीतज्ञ। ३. रसोइया। ४. भीमसैन जो अज्ञातवास में रसोइए का काम करते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुणकारी (रिन्)  : वि० [सं० गुण√कृ+णिनि] =गुणकारक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ