शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गुम  : वि० [फा०] १. जो आँखों के सामने न हो। छिपा हुआ। अप्रकट। गुप्त। २. जो भूल आदि के कारण हाथ से निकल गया हो और न मिल रहा हो। खोया हुआ। ३. जिसका पता न हो या न लगता हो। ४. जो ख्यात या प्रसिद्ध न हो। जैसे–गुमनाम। पुं० ऐसी वातावरणिक स्थिति जिसमें हवा न चल या न बह रही हो। पुं० [?] समुद्र की खाड़ी। (लश०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमक  : स्त्री०=गमक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमकना  : अ० [सं० गम] किसी स्थान में शब्द का गूँजना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमका  : पुं० [देश०] डंठल या भूसी से दाना अलग करने का काम।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमची  : स्त्री०=घुँघची।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमजी  : स्त्री०=गुमटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमटा  : पुं० [सं० गुंबा+टा (प्रत्य०)] १. वह गोल सूजन जो माथे या सिर पर चोट लगने से होती है। गुलमी। २. कोई अर्द्धगोलाकार उभार। ३. कपास के डोडे नष्ट करनेवाला एक प्रकार का कीड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमटी  : स्त्री० [फा० गुंबद] १. मकान के ऊपरी भाग में सीढ़ी की छत जो शेष भाग से अधिक ऊपर उठी होती है। २. रेलवे लाइन के किनारे कहीं-कहीं बना हुआ वह छोटा गोलाकार और गुंबद-नुमा कमरा जिसमें खलासी रहता है। पुं० जहाज या नाव में का पानी फेंकने वाला खलासी या मल्लाह। पुं० [हिं० गुमटा का अल्पा० रूप] छोटा गुमटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमना  : अ० [फा० गुम] गुम हो जाना। खो जाना। स० गुम करना। खो देना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमनाम  : वि० [फा०] १. जिसे या जिसका नाम कोई न जानता हो। अप्रसिद्ध। जैसे–गुमनाम आदमी या बस्ती। २. जिसमें किसी का नाम न लिखा हो। बिना नाम का। जैसे–गुमनाम पत्र, गुमनाम शिकायत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमर  : पुं० [फा० गुबार] १. अभिमान। घमंड। शेखी। २. मन में छिपा हुआ दुर्भाव या द्वेष। गुबार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमराह  : वि० [फा०] [भाव० गुमराही] जो ठीक या सीधा रास्ता भूलकर इधर-उधर चला गया हो। भटका या भूला हुआ। पथ-भ्रष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमराही  : स्त्री० [फा०] गुमराह होने की अवस्था या भाव। पथ-भ्रष्टता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुम-सुम  : वि० [फा० गुम+अनु० सुम] १. जो कुछ भी बोल चाल न रहा हो। २. जो बिलकुल हिल डुल न रहा हो। क्रि० वि० बिलकुल चुप चाप और बिना किसी को जतलाये हुए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमान  : पुं० [फा०] १. अनुमान। २. कल्पना। ३. अभिमान। घमंड। ४. अनुमान या कल्पना के आधार पर किया जानेवाला संदेह। शक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमाना  : स० [फा० गुम-खोया हुआ] १. गुम करना। खोना। २. हाथ से निकल जाने देना। गँवाना। अ० =गुमना (गुम होना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमानी  : वि० [हिं० गुमान] गुमान करनेवाला। अभिमानी। घमंडी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमावण  : वि० [हिं० गुम] १. गुम करने या खोनेवाला। २. खराब या नष्ट करनेवाला। उदाहरण–काय कलाली छल कियो, सेज गुमावण रंग।–कविराजा सूर्यमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमाश्ता  : पुं० [फा० गुमाश्तः] वह जो किसी बड़े व्यापारी या कोठीवाल की ओर से बहीखाता लिखने या माल खरीदने और बेचने का काम करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमाश्तागीरी  : स्त्री० [फा०] गुमाश्ते का काम या पद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुमिटना  : अ० [सं० गुम्फित] लिपटना। स०=लपेटना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुम्मट  : पुं १=गुंबद। २. =गुमटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुम्मर  : पुं०=गुमटा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुम्मा  : पुं० [देश०] बड़ी और मोटी ईट।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) वि० [हिं० गुम] बिलकुल गुम-सुम या चुप रहनेवाला। चुप्पा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ