शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गुल्ली  : स्त्री० [सं० गुलिका-गुठली] १. धातु, लकड़ी आदि का कोई गोलाकार, छोटा लंबोत्तरा टुकड़ा। जैसे–डंडे के साथ खेलने की गुल्ली, छापेखाने में फरमा कसने की गुल्ली, हथियारों पर का मोरचा खुरचने की गुल्ली। २. उक्त आकार और रूप में ढाला हुआ धातु का टुकड़ा। पासा। जैसे–चाँदी या सोने की गुल्ली। ३. मक्के की वह बाल जिसके दाने झाड़ लिये गये हों। खुखड़ी। ४. केवड़े का फूल जो गोलाकार लंबा होता है। ५. ऊख या गन्ने के कटे हुए टुकड़े। गँडेरी। ६. मधुमक्खी के छत्ते का वह भाग जिसमें शहद इकट्ठा होता है। ७. फल के अन्दर की गुठली। क्रि० प्र० -बँधना। मुहावरा–गुल्ली बँधना=युवावस्था में शरीर के अन्दर वीर्य का एकत्र होकर पुष्ट होना। ८. एक प्रकार की मैना (पक्षी) जिसे ‘गंगा मैना’ भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गुल्ली-डंडा  : पुं० [हिं०] १. हाथ भर लंबा डंडा और चार छः अंगुल गोल लंबोतरी गुल्ली, जिससे बच्चे खेलते हैं। २. लड़कों का एक प्रसिद्ध खेल जिसमें काठ की उक्ति गु्ल्ली डंडे से मारकर दूर फेंकी जाती है। मुहावरा–गु्ल्ली डंडा खेलनाखेल-कूद अथवा इधर-उधर के फालतू कामों में समय नष्ट करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ