शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गूँज  : स्त्री० [सं० गुंज] १. भौंरों का गुन-गुन शब्द करना। गुंजन। २. मक्खियों के भिनभिनाने का शब्द। ३. किसी तल या सतह से परावर्तित होकर सुनाई पड़नेवाला शब्द या ध्वनि। ४. किसी स्थान में होनेवाली किसी बात की विस्तृत चर्चा। धूम। जैसे–शहर में इस बातकी गूँज है। ५. किसी प्रकार के कार्य की प्रतिक्रिया। (ईको) ६. किसी स्थान पर किसी विशिष्ट बात के होने की अधिक या विस्तृत चर्चा। जैसे–आज-कल शहर में इस बात की बहुत गूँज हैं। ७. लट्टू में नीचे की ओर जड़ी हुई वह लोहे की कील जिस पर लट्टू घूमता है। ८. नथ, बाली, आदि में सुन्दरता के लिए लपेटा हुआ छोटा पतला तार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गूँजना  : अ० [सं० गुंजन] १. भौरों का गुंजारना। गुंजन करना। २. मक्खियों का भिनभिनाना। ३. किसी शब्द का किसी तल से टकरा कर फिर से सुनाई पड़ना। प्रतिध्वनि होना। ४. (किसी चर्चा का) किसी स्थान में फैलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ