शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गोइँजी  : स्त्री० [देश०] एक प्रकार की मछली जिसका मुँह और सिर देखने में बहुत कुछ एक जैसा लगता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोइँठा  : पुं० [सं० गो+विष्ठा] उपला। गोहरा। कंडा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोइँठौरा  : पुं० [हिं० गोइँठा+औरा (प्रत्यय)] व्यक्ति जो उपले या गोहरे बनाता तथा बेचता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोइँड़ा ( ा )  : पुं० [सं० गोष्ठ=ग्राम] १. गाँव की सीमा २. गाँव की सीमा के पास की जमीन। ३. किसी स्थान के आस-पास का प्रदेश।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोइंदा  : पुं० [फा० गोयन्दः] गुप्त चर से समाचार एकत्र करके किसी के पास पहुँचानेवाला व्यक्ति। गुप्तचर। जासूस। भेदिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोइ  : पुं० [?] गेंद।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोइयाँ  : उभय० [हिं० गोहनियाँ] बराबर साथ में रहनेवाला संगी या साथी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोइयार  : पुं० [देश०] खाकी रंग का एक प्रकार का पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ