शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गोपांगना  : स्त्री० [गोप अंगना, ष० त०] १. गोप जाति की स्त्री। गोपी। २. अनंतमूल नाम की ओषधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोपा  : वि० [सं० गोपक से] १. छिपानेवाला। २. जो मन की बात न बतलाता हो अथवा रहस्य प्रकट न करता हो। स्त्री० [सं० गोप+टाप्] १. गोप जाति की स्त्री। २. अहीरिन। ग्वालिन। ३. श्यामा नाम की लता। ४. गौतम बुद्ध की पत्नी यशोधरा का दूसरा नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोपाचल  : पुं० [सं० गोप अचल, मध्य० स०] १. ग्वालियर के पास के पर्वत का पुराना नाम। २. ग्वालियर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोपायक  : वि० [सं०√Öगुप्+आय्+ण्वुल्-अक] १. छिपानेवाला। २. रक्षा करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोपायन  : पुं० [सं०√गुप्+आय्+ल्युट्-अन] १. गोपन। २. रक्षण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोपाल-कक्षा  : स्त्री० [ष० त०] महाभारत के अनुसार पश्चिम भारत का एक प्राचीन देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोपाल-तापन, गोपाल-तापनीय  : पुं० [सं०√तप्+णिच्+ल्यु-अन, गोपाल-तापन, ष० त०] [गोपाल-तापनीयसेव्य, ब० स०] एक उपनिषद् जिसकी टीका शंकराचार्य तथा अन्य कई विद्वानों ने की है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोपाल-मंदिर  : पुं० [ष० त०] वैष्णवों का वह बड़ा मन्दिर जिसमें गोपाल जी की मूर्ति रहती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोपालिका  : स्त्री० [सं० गोपालक+टाप्, इत्व] १. ग्वालिन। अहीरिन। २. सारिवा नाम की औषधि। ३. ग्वालिन नामक बरसाती कीड़ा। गिंजाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोपाली  : स्त्री० [सं० गोपाल+ङीष्] १. गौ पालने वाली स्त्री। कार्तिकेय की एक मातृका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोपाष्टमी  : स्त्री० [गोप अष्टमी, मध्य० स०] कार्तिक शुक्ला अष्टमी। कहते हैं कि इसी दिन श्रीकृष्ण ने गोचारण आरंभ किया था। इस दिन गोपूजन गो प्रदक्षिणा आदि का माहात्म्य कहा गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ