शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गोभ  : पुं० [सं० गुंफ वा हिं० गोफा] पौधों का एक रोग जिसमें उनकी जड़ों में से नये-नये अंकुर निकलने के कारण उनकी बाढ़ रुक जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोभा  : स्त्री० [?] १. पानी के तरंग। लहर। २. मन की तरंग। उमंग। उदाहरण०–जसुमति ढोटा ब्रज की सोभा देखि कछु औरे गोभा।–सूर। पु० दे० ‘गाभा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोभिल  : पुं० [सं०] सामवेदीय गुह्यसूत्र रचयिता एक प्रसिद्ध ऋषि ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गोभी  : स्त्री० [सं० गोजिह्र=बन गोभी का गुंफ=गुच्छा] १. एक प्रकार की जंगली घास। २. एक प्रसिद्ध पौधा जिसमें सफेद रंग का बड़ा फूल लगता है और जिसकी तरकारी बनाई जाती है। ३. उक्त पौधे का फूल
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ