शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ग्राह  : पुं० [सं०√Öग्रह (पकड़ना)+ण] १. मगर। घड़ियाल। २. भक्त समाज में, वह विशिष्ट मगर जिसके पंजे से भगवान् ने गज को छुड़ाया था। ३. [√ग्रह+घञ्] चंद्रमा आदि को लगनेवाला ग्रहण। ४. ग्रहण करने, पकडने या लेने की क्रिया या भाव। ग्रहण। ५. ज्ञान। ६. [√ग्रह+ण] ग्राहक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ग्राहक  : पुं० [सं०√Öग्रह+ण्वुल्-अक०] १. ग्रहण करने या लेनेवाला। २. वह जो मूल्य देकर कोई चीज लेता या लेना चाहता हो। खरीददार। ३. आदरपूर्वक कुछ पाने या लेने की इच्छा या प्रवृत्ति रखनेवाला। जैसे–गुण-ग्राहक। ४. वह ओषधि जिसके सेवन से पतला दस्तआना जल्द बन्द हो जाय और बँधा पैखाना होने लगे। ५. बाज नामक पक्षी। ६. चौपतिया नामक साग। ७. विष आदि के प्रकोपों की चिकित्सा करनेवाला वैद्य। विष-वैद्य। वि० ग्रहण करनेवाला। जैसे–ग्राहक यंत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ग्राहक-यंत्र  : पुं० [कर्म० स०] एक वैज्ञानिक उपकरण जो प्रेषक यंत्र द्वारा भेजे गये संदेश ग्रहण करता है। (रिसीवर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ग्राहना  : स० [सं० ग्रहण] १.ग्रहण करना। लेना। उदाहरण-पै केवल निज नगर माँहि प्रचलित मत ग्राहैं।–रत्ना. २.ग्रस्त करना। पकड़ना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ग्राह-मुख  : वि० [सं० ब० स०] जिसका मुख घड़ियाल का-सा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ग्राहिका  : स्त्री० [सं० ग्राहक+टाप्, इत्व] त्रिबली का तीसरा बल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ग्राही (हिन्)  : वि० [सं० Öग्रह+णिनि] १. ग्रहण या स्वीकार करनेवाला। लेनेवाला। २. आदरपूर्वक मानने या लेनेवाला। जैसे–गुण-ग्राही। ३. (औषध या खाद्य पदार्थ) जो मलरोकता हो। कब्ज करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ग्राह्य  : वि० [सं०Ö√ ग्रह+ण्यत्] १.जो ग्रहण किये जाने को हो अथवा किये जाने के योग्य हो। २.जो प्राप्त किया या लिया जा सकता हो। ३.जो ठीक होने के कारण माना जा सकता हो। ४.जिसे इंद्रियाँ देख, सुन,पहचान या समझ सकती हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ग्राह्य-व्यक्ति  : पुं० [कर्म० स०] १.वह प्रमुख व्यक्ति जिसे और लोग या दूसरे देश वाले भी प्रमुख माने और उसकी बातें या मत ग्रहण कर सकें। २.आधुनिक राजनीति में,विदेशी दूतावास का ऐसा अधिकारी जो अपनी ईमानदारी और सच्चाई के कारण ग्राह्य हो। (पर्सना ग्रैटा)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ