शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घटिका  : स्त्री० [सं०√घट्+णिच्+ण्वुल्-अक, टाप्, इत्व] समय का मान बतलानेवाला कोई छोटा यंत्र। घड़ी। २. समय का एक मान जो आज-कल के २४ मिनटों के बराबर होता है। ३. [घट्+ङीपकन्-टाप्,ह्रस्व] छोटा घड़ा। गगरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घटिका-यंत्र  : पुं० [ष० त०]=घटी यंत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घटिकावधान  : पुं० [घटिका-अवधान, ब० स०] घड़ी भर में ही बहुत से काम एक साथ कर डालने की कला, विद्या अथवा शक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घटिकाशतक  : पुं० [ब० स०] १. वह व्यक्ति जो घड़ी भर में सौ अर्थात् बहुत से काम कर सकता हो। २. वह जो घड़ी भर में सौ श्लोक या पद्य बना सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ