शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

घटित  : भू० कृ० [सं०√घट्+णिच्+क्त] १. जो घटना के रूप में उपस्थित या वर्तमान हुआ हो। २. अर्थ आदि के विचार से ठीक या पूरा उतरा हुआ। घटा हुआ। ३. जो गढ़कर अथवा और किसी रूप में बनाया गया हो अथवा किसी रूप में बना हो। निर्मित। रचित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
घटिताई  : स्त्री० [हिं० घटित] घटित होने की अवस्था या भाव। स्त्री० [हिं० घटना=कम होना] १. कमी। न्यूनता। उदाहरण–इनहूँ में घटिताई कीन्हीं।–सूर। २. त्रुटि।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ